नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारतीय ऑडियो कंपनी boAt ने चार नए पावरबैंक के साथ अपनी चार्जिंग सॉल्यूशंस रेंज बढ़ाई है। कंपनी ने Apex Powerbank Series लॉन्च की है, जिसमें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से चार मॉडल शामिल हैं। नई सीरीज में हाई-कैपेसिटी बैकअप, फास्ट चार्जिंग, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो दिनभर स्मार्टफोन और दूसरे कनेक्टेड डिवाइस के साथ रहते हैं। boAt ने Apex सीरीज को 'Power That You Can Bank On' टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge मॉडल शामिल हैं। कंपनी का यह विस्तार ऑडियो प्रोडक्ट्स से आगे बढ़कर वियरेबल्स, प्रोजेक्टर, पर्सनल ग्रूमिंग और अब चार्जिंग सॉल्यूशं...