नई दिल्ली, मार्च 14 -- शाओमी ने हाल में अपने दो नए फोन- Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने एक और नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Xiaomi 17T है। फोन आने वाले महीनों में मार्केट में एंट्री कर सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यह फोन भारत में अप्रैल 2026 के आखिर या मई में लॉन्च हो सकता है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसी बीच टिपस्टर देबायन रॉय ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइसिंग को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।इतनी हो सकती है फोन की कीमत टिपस्टर की मानें तो यह फोन भारत में अगले दो से तीन महीनों में लॉन्च हो जाएगा। इसकी कीमत भारत में 55 हजार रुपये के आसपास ...