भागलपुर, मार्च 6 -- सुल्तानगंज। प्रखंड के सात पैक्सों मे होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने का प्रक्रिया प्रारंभ हो गया। नामांकन के पहले दिन धांधी बेलारी पैक्स से दो उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिये पर्चा दाखिल किया है। इसमें वर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव और दीपक यादव ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया है। इसके आलवा उधाडीह पैक्स से दो, धांधी बेलारी पैक्स से नौ उम्मीदवारों ने कार्यकारणी सदस्य के लिये नामांकन दाखिल किया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव सात पैक्सों में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...