धांधली की जांच में खानापूर्ति, उठे सवाल
किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज नगर परिषद में यात्री शेड निर्माण को लेकर सामने आए कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। साधारण स्टील और टीन से बने यात्री शेडों पर लगभग 13 लाख 98 हजार 300 रुपये खर्च दिखाए जाने के आरोप के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश तो दिए, लेकिन पूरी प्रक्रिया अब खानापूर्ति तक सीमित नजर आ रही है।
जांच की प्रक्रिया शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस निर्माण कार्य की वास्तविक लागत 3 से 4 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए थी, उसे कई गुना बढ़ाकर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई। मामले के सामने आने के बाद शुरुआत में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी। इसमें सहायक कोषागार पदाधिकारी नौशाद आलम और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया था। बाद में टीम में बदलाव करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.