पिथौरागढ़, मार्च 11 -- पिथौरागढ़ में डीडीहाट विधानसभा के धसाड़ विनायक, बत्यूली में तीन दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक नाट्य मेले का आयोजन किया जाएगा। छुरमल देव धार्मिक और सांस्कृतिक नाट्य मेला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च तक धार्मिक व सांस्कृतिक नाट्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य नाटक शिव शक्ति, हरि दर्शन, शिव मार्कण्डेय भष्माषुर कथा का मंचन किया जाएगा। कथावाचक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, श्रीश चंद्र जोशी, पंडित नीरज उपाध्याय धर्म चर्चा करेंगे और क्षेत्रीय लोक गायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कुमाऊंनी कलाकार जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरु, कैलाश कुमार, हैरी धपौला, मैंगी राज, कमल नयन, अमित गोस्वामी, नागेंद्र प्रसाद जोशी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। संयोजक देवकी नंदन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.