धवा दल ने एक बाल श्रमिक को कराया मुक्त
मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जमालपुर प्रखंड में विशेष धावा दल द्वारा सघन जांच की गई। इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार ने किया। दल ने जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों, जलपान गृहों, बाजारों और गैराजों की जांच की। जांच के दौरान जमालपुर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु रंजन, परिवार विकास संस्था की पिंकी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्य और पुलिस बल शामिल थे। नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.