बांका, मार्च 9 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसबावासिला पंचायत अंतर्गत धवाना गांव के एक मजदूर की उड़ीसा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से झुलसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवल तुरी के 28 वर्षीय पुत्र चंदन तुरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन तुरी मजदूरी करने के लिए उड़ीसा गया हुआ था। तीन दिन पूर्व वहां काम के दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों के सहयोग से शव को देवघर लाया गया और वहां से गांव भेज दिया गया। घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार को दी गई। बीडीओ के निर्देश पर थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.