लातेहार, मार्च 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि धर्म हमें एक सूत्र में बंधकर चलना सिखाता है। उन्होने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। विधायक श्री सिंह सदर प्रखंड क तरवाडीह पंचायत स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के 24 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व अध्यामित्क आयोजनो से समाज में एकता, विश्वास और आपसी सौहार्द की भावना का संचार होता है। इससे पहले विधायक श्री राम ने मंदिर मे पूजा अर्चना की और क्षेत्र वासियों के सुख व शांति की कामना की। कलश यात्रा में बतौर मुख्य यजमान रुपेश प्रसाद गुप्ता एवं राजू प्रसाद गुप्ता सपत्नीक उपस्थित थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर देवी मंडप होते हुए गाला नदी स्थित छठ घाट पहुंच, यहां वैदिक मंत्रोच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.