सिमडेगा, मार्च 2 -- बानो,प्रतिनिधि। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने सोमवार को प्रखंड के नौमिल,बानो,जराकेल आदि जगहों में धर्म सभा को संबोधित किया। लचरागढ़ धर्मशाला में भी जगतगुरु शंकराचार्य के पांव पूजन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें विधि पूर्वक द्वारकाधीश पीठ के शंकराचार्य के आचार्य द्वारा पूजन कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व लचरागढ़ देवनदी से उन्हें बाइक रैली के माध्यम से अगुवाई करते हुए जयकारे के बीच स्वागत करते हुए धर्मशाला तक लाया गया। श्ंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना धर्म के व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक विचारधारा नहीं ला सकता है, प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आत्म मंथन करना चाहिए तभी जाकर जीवन सफल हो सकता है। इसके बाद जलडेगा श्री दुर्गा मंदिर परिसर में भी शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.