धर्म सेवा और भक्ति से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
चंदौली, मई 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेनुवट गांव स्थित हनुमान मंदिर ठाकुर वाणी परिसर में रविवार से विश्व कल्याण, मानव रक्षा और समस्त जीवों के मंगल की कामना के लिये अखंड राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पूरे एक महीने तक निरंतर चलता रहेगा। जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता करेंगे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम में सहयोगी अश्विनी मिश्र के साथ यज्ञाचार्य रामविलाश पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास: राधे कृपा परिवार का उत्सव आरंभ ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में अखंड रामचरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.