रुद्रपुर, मार्च 18 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। गुरुग्राम स्थित श्री श्री हरिचांद-गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर में आयोजित महामेले का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय में धर्म एवं संस्कृति के प्रति अटूट आस्था है। साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंगलवार देर रात मंत्री बहुगुणा ने हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टैगोरनगर दुर्गा मंदिर, रुद्रपुर के बसंती मंदिर, सुरेंद्रनगर के तारकेश्वर धाम और निर्मलनगर स्थित दुर्गा मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.