गुमला, सितम्बर 4 -- गुमला, प्रतिनिधि। धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा शुक्रवार को गुमला पहुंची। विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के गुमला आगमन पर श्रद्धालुओं ने टंगरा मार्केट चौक पर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- देवघर में 8 को संत प्रवर विज्ञान देव सुनाएंगे जय स्वर्वेद कथायात्रा का उद्देश्य इसके बाद उन्हें नगर भवन परिसर ले जाया गया, जहां उन्होंने श्वेत ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर भवन में आयोजित जय स्वर्वेद कथा के दौरान संत प्रवर ने कहा कि देश की सीमा पर जवान जिस तरह राष्ट्र की सुरक्षा में डटे रहते हैं, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक सनातनी को अपनी धर्म-संस्कृति की रक्षा के प्रति सजग और जिम्मेदार रहना चाहिए।मानव कल्या...