सिमडेगा, मार्च 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित माइकल किंडो स्टेडियम में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना तथा धर्म, संस्कृति और प्राचीन सभ्यता को बचाए रखने के लिए जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जशपुर के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह, संतोष जी तथा महंत उमाकांत जी महाराज सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। मौके पर कौशल राज सिंह देव ने कहा कि इस प्रकार का सम्मेलन हिन्दू समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है। आज समय की आवश्यकता है कि हम सभी अपनी धर्म-संस्कृति और परंपराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.