धर्म व सत्य की स्थापना के लिए हुआ श्रीराम का जन्म
बस्ती, जून 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शिव मंदिर बेहिलनाथ में चल रहे राम नाम संकीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में बुधवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। कथा व्यास आचार्य प्रेम महाराज ने राम जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा में श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए। आचार्य प्रेम ने भगवान श्रीराम के प्राकट्य की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का अवतार धर्म की स्थापना, सत्य की रक्षा और मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि राम का जीवन मर्यादा, त्याग, करुणा और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु राम जन्म प्रसंग के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.