धर्म विद्यार्थी में नैतिक मूल्यों का करता है विकास
हरदोई, जून 6 -- हरदोई, संवाददाता। अल्लीपुर स्थित पं. बाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर में नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ दिवस पर शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर कहा कि शिक्षा और धर्म मानव जीवन को दिशा देने वाली दो प्रमुख शक्तियां हैं। शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है, जबकि धर्म व्यक्ति में संवेदना, करुणा और नैतिक मूल्यों का विकास करता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में सूचनाएं मोबाइल और इंटरनेट से मिल सकती हैं। संस्कार और चरित्र निर्माण का कार्य केवल शिक्षक ही कर सकता है। मंच संचालन मैगलगंज के प्रधानाचार्य उत्तम मिश्र ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी ने कराया। प्राचार्य शशिकांत पांडेय ने मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.