धर्म रक्षा अभियान समिति ने मनाई क्रांतिकारी बाघा जतीन की पुण्यतिथि
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। धर्म रक्षा अभियान समिति की ओर से शनिवार को स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कार्यालय में क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन के 111वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में बाघा जतीन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन करते हुए संयोजक अजय कुमार ने उनके अदम्य साहस और जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर दीनबंधु आजाद, अशोक भारती, राजेश शिवमे, असीक सुंदर सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.