गंगापार, दिसम्बर 25 -- नगर पंचायत कोरांव में सिख समुदाय द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा प्रांगण में कीर्तन का आयोजन किया गया और नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान वीर बलिदानियों की शहादत को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया गया। धर्म और देश की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविन्द सिंह, वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह सहित चारों साहिबजादा की शहादत को सादर नमन करते हुए नगर पंचायत कोरांव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सिख समुदाय के अलावा हिन्दू धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान चेयरमैन कोरांव ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि वीर बाल दिवस पर बलिदानियों की प्रेरणा सदैव धर्म रक्षकों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के जिला संयोजक राके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.