गाज़ियाबाद, मई 7 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के लिए युवती का धर्म परिवर्तन करवाने और विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सोनीपत की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली संगम विहार में रहने वाले प्रेम से संबंध थे। दोनों ने 16 सितंबर 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के धर्म अलग होने के चलते परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके चलते प्रेम ने उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन किया और प्रेम के साथ शादी कर ली। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप शादी के बाद जब वह 9 जून 2025 को ससुराल पहुंची तो प्रेम के माता, पिता, बहन और बहनोई ने उन्हें घर में नहीं घुसने दि...