रुद्रपुर, जून 1 -- खटीमा, संवाददाता। राणा थारू परिषद के पदाधिकारियों ने धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा कि खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में थारू जनजाति के लोग निवास करते हैं, जिनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। परिषद के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ समूह कथित रूप से प्रलोभन अथवा अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे जनजातीय समाज की पारंपरिक संस्कृति और पहचान प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय में विस्तृत सर्वे कराने और थारू जनजाति बहुल क्षेत्रों में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी कहा गया कि सर्वे अथवा अध्ययन की...