चंदौली, जुलाई 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने ईटवा गांव में गुरुवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्तों से एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने गहनता से पूछताछ कर अहम जानकारी ली है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया। इटवां गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ खुफिया विभाग भी मामले में जुडे अन्य लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गया है। वही मौके पर प्रार्थना सभा में पहुंचे पांच अन्य लोगों को एक-एक लाख में एसडीएम न्यायायल में पाबंद किया गया है। गुरुवार को इटवा गांव के एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ एलआइयू की स्थानीय टीम मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन ल...