लखीमपुरखीरी, जून 10 -- धर्म परिवर्तन कानून और अन्य धाराओं में जेल भेजे गए बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। सिंगाही थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शिक्षक को जेल भेज दिया। रमियाबेहड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दुलहीपुरवा में तैनात सहायक शिक्षक शिवप्रसाद गौतम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी शिक्षक पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी निलंबन आदेश में बताया कि प्रथम दृष्टया पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और विभागीय आदेशों की अवहेलना का दोषी पाए जाने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : आरटीई कानून के उल्लंघन सहित अन्य आरोप में शिक्षक निलंबित बीएसए ने शिक्षक को प्राथमिक विद्...