धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने वाले प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, मई 25 -- जोगराजपुर गांव में लोगों को नौकरी और शादी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एक धर्म का प्रचार कर लोगों की बीमारी ठीक होने के दावे कर रहा था। एक दिन पहले ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले के लिए कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। रविवार को थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में एक व्यक्ति दूसरे धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था। उसने धर्म अपनाने पर गंभीर बीमारियों के ठीक होने के दावे किए। जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की थी। इस मामले में आरएसएस के मंडल कार्यवाह गौरव गुप्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। ग्रामीणों ने दूसरे धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.