वाराणसी, मई 22 -- चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र की एक युवती ने लल्लापुर मंगारी निवासी युवक पर फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि 10 वर्ष पहले उसकी जान-पहचान शेख मुजीब नामक युवक से हुई थी। युवक की बहनों के माध्यम से दोनों परिवारों में भी आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती की फोटो और वीडियो अपने पास रख लिये। युवती के अनुसार जब उसके परिवार ने विवाह तय किया तो आरोपी उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर फोटो-वीडियो वायरल करने तथा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से इंस्टाग्राम आईडी के माध्...