मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर युवक का धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित कर धार्मिक स्थल में नमाज पढ़ाने के मामले में दो आरोपियों को जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी सुरेश पाल ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव में एक पंजाबी परिवार पिछले कई साल से रहता था। परिवार के दोनों भाइयों की मौत के बाद गांव के लोगों को परिवार को सहारा देकर जमीन देकर मकान बनवाया था। बड़े भाई की तीन बेटिया है। जिससे सबसे छोटी बेटी की शादी होने के बाद एक गांव के मुस्लिम ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी को तुड़वा दिया। यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन के मामले में दो आरोपियों की जमानत निरस्त उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर अपने साथ रखने लगा। इसी बीच उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई। ...