सीतापुर, सितम्बर 19 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर स्थित रेडियंस इंटर कॉलेज में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ भेदभाव व धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास का आरोप लगा है। इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री द्वारा विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व मुस्लिम शिक्षकों के खिलाफ तंबौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तंबौर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रेउसा के कलनापुर निवासी विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री उत्तम सिंह के मुताबिक तंबौर कस्बे में संचालित रेडियंस इण्टर कॉलेज में पढ़ने वाले गैर हिन्दू बच्चों के साथ भेदभाव किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को मुस्लिम धर्म से जुड़ी किताबें दी जाती हैं। अगले दिन उन्हीं किताबों से आधारित प्रश्न बच्चों से पूछे जाते हैं। आरोप है कि बीते 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम...