धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप मुकदमा
आगरा, अप्रैल 2 -- थाना हरीपर्वत क्षेत्र के गौतम नगर, नगला धनी निवासी मोहिनी देवी ने पड़ोसियों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पहले धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब उन पर तथा उनके परिवार पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि पैसों का प्रलोभन भी दिया गया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि 25 जनवरी की रात जब उनके पति और बेटे ने आरोपियों से इस संबंध में बात की तो वे एकजुट होकर घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.