महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के इंदिरा नगर वार्ड स्थित कंजड़ बस्ती में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हुआ था। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक/गोरक्ष प्रांत अंबरीश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।अंबरीश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचना मिली थी कि कंजड़ बस्ती में हर रविवार सभा के नाम पर बाहरी लोग प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह नगर अध्यक्ष आनंद अग्रहरी सहित करीब 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा में लगभग 100 से 150 लोग मौजूद थे औ...