सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव में रविवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने दौरा कर कथित धर्म परिवर्तन विवाद की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने बाबूलाल विश्वकर्मा के सगे भाई रामप्रसाद उर्फ टकालू से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। रामप्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि धर्म परिवर्तन का आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है। उनके अनुसार असल विवाद पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर है।उन्होंने कहा कि वह अपने हिस्से की मांग कर रहे थे, लेकिन इसे देने की बजाय उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके भाई जो एक राजनीतिक दल के बूथ अध्यक्ष हैं, अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर उन्हें दबाव में लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.