वाराणसी, जनवरी 5 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। दुनियापुर गांव में रविवार दोपहर एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन किये जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। हंगामा की जानकारी पर बड़ागांव पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, विहिप और भाजपा कार्यकर्ता थाने पर एकत्र हो गए। विहिप नेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.