आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। मेंहनगर थाना की पुलिस ने डायल 112 पर धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। भदसारी गांव निवासी पिंटू सरोज ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि गांव की दो महिलाएं एक महिला का दूसरे धर्म में परिवर्तन करा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना गलत पाई थी। पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक राम गोपाल त्यागी ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोप में कॉलर पिन्टू सरोज निवासी भदसारी थाना मेंहनगर को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.