रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन कानून के तहत पटवाई थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में याचिकाकर्ता सुनीता को राहत देते हुए 29 अक्टूबर 2026 तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। 29 मई को पटवाई थाने में मझरा निस्बी निवासी शेर सिंह ने सुनीता और साथ अन्य के खिलाफ अपने बेटे अशोक को धर्मपरिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि,सुनीता फरार चल रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए सुनीता ने हाईकोर्ट की शरण ली और अपने अधिवक्ता राजेश कुमार मिश्रा के माध्यम से याजिका फाइल की। जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...