बरेली, जून 2 -- मध्य प्रदेश की एक युवती को भोजीपुरा के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। अब वह युवती को छोड़कर मध्य प्रदेश चला गया है और फोन से तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मध्य प्रदेश में थाना गढ़वा के सिघरौली की रहने वाली युवती को पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी अमीर हसन मंसूरी ने नौकरी के दौरान उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद अमीर हसन ने धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया और भोजीपुरा ले आया। यह भी पढ़ें- सहकर्मी ने गर्भपात कराकर शादी करने से किया इनकार, दो पर मुकदमा कुछ महीने पहले अमीर हसन घर छोड़कर अपने दोस्त आतिक के साथ मध्यप्रदेश चला गया है। अब उसने मध्यप्रदेश से कॉल करके उन...