मिर्जापुर, मई 8 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय पुलिस ने धर्म परिवर्तन और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश सिंगरौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध विवाहित बहन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की छह अप्रैल को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को उपनिरीक्षक श्यामलाल मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अदवा बंधा के पास से नामजद आरोपी हलिया के गौरवा गांव निवासी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 15 मई 2025 को शादी में आई थी। आरोपी बब्लू लगभग चार वर्ष से बहन से बातचीत करता था। उसी समय अश्लील वीडियो बना लिय...