बक्सर, फरवरी 28 -- प्रवचन कई उदाहरण देकर लोगों को धर्म का महत्व समझाया धर्म ही हमारा पिता है, धर्म बंधु है, धर्म ही हमारी संपत्ति फोटो संख्या-26 कैप्सन- शनिवार को कड़सर गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रवचन करते जीयर स्वामी। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के कड़सर गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठें दिन शनिवार को जीयर स्वामी ने धर्म की महत्ता को समझाते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य धर्म का पालन करना है। उन्होंने कहा कि धर्म के बिना जीवन अधूरा है और धर्म ही जीवन को सार्थक बनाता है। धर्म ही हमारा पिता है, धर्म ही हमारा बंधु है, धर्म ही हमारी संपत्ति है। कहा जाए तो दुनिया में धर्म ही सबकुछ है। धर्म नहीं होता तो मनुष्य व पशु में कोई अंतर नहीं होता। अगर हमारे पास धर्म नहीं होता तो हम मानव नहीं कहलाते। केवल मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.