धर्म जीवन की दिशा बदलने वाला ओटीपी है : विहसंत सागर
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ने मंगलवार को चौक दिगंबर जैन मंदिर से सुबह पदयात्रा करते हुए सआदतगंज जैन मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुरुदेव की आरती उतारी और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। सआदतगंज दिगंबर जैन मंदिर तक अगवानी की। यहां धर्मसभा में महाराज जी ने कहा कि तकनीकी ओटीपी तो बस कुछ पलों का काम करता है, मगर धर्म का ओटीपी जीवन ही बदल देता है। धर्म आत्म-जागरण का वह ओटीपी है, जो मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप की पहचान कराता है। जो व्यक्ति समय रहते धर्म को अपना लेता है, वह अपने जीवन की दिशा बदल देता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने गुरुदेव के प्रवचनों का लाभ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.