बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं। न्यायालय के आदेश पर धर्म छिपाकर निकाह करने, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, विरोध करने पर मारपीट और शारीरिक प्रताड़ित किया। दातागंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कि वह उसके पहला पति आमीन उर्फ सोनू पुत्र सरवर गांव नौनी टिकन्ना दातागंज जिला बदायूं का निवासी था। बीमारी के चलते 13 अप्रैल 2021 को उसका निधन हो गया था। इसके बाद पीड़िता अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ अपने माता-पिता के घर रहने लगी। गांव के शकील ने पीड़िता के परिवार को रिश्ता सुझाया, जिसे मानते हुए 27 अप्रैल 2025 को उनका निकाह समीर खां पुत्र कृष्णा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.