वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। कैंट थाने की पुलिस ने धर्म छिपाकर युवती से संबंध बनाने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने में सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उस पर धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी हैं। पुलिस के अनुसार शान सिंह उर्फ सउद टांडा जिला के दोगपुरी का रहने वाला है। वर्तमान में वह अर्दली बाजार में रहता है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उसे गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उससे संबंध बनाए। जानकारी होने पर उसने विरोध किया गया तो उसने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ जनपद रामपुर के अजीमनगर थाने में 2021 में धारा 376 और 506 के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.