एटा, मई 25 -- एटा, धर्म छिपाकर शादी करने एवं तलाक देने के मामले में अवागढ़ पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अवागढ पुलिस की माने तो उनके यहां का मामला नहीं है। हालांकि यह मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है। थाना अवागढ़ के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता पिता के साथ जिला आगरा में रहती है। थाना अवागढ़ में युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद आरिफ नामक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और फर्जी आधार कार्ड दिखाकर विश्वास में लिया। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।बाद में दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हुई, तब उसकी वास्तविक पहचान हुई। मुस्लिम रीति से निकाह करने का दब...