नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बिजनौर/धामपुर, हिन्दुस्तान टीम। यूपी के बिजनौर में धर्म और पहचान छिपाकर युवती के साथ सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने और तीन बच्चे होने के बाद उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हबीबवाला निवासी युवक पर अपनी पहचान छिपाकर संबंध बनाने, शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करने और तीनों बच्चों को अपने पास रखकर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के गांव चनियाव निवासी 28 वर्षीय युवती की वर्ष 2019 में चंडीगढ़ में संदीप नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। युवती एक मॉल में नौकरी करती थी, जबकि युवक ऑटो चलाता था। आरोप है कि य...