नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-3 थाने की पुलिस ने धर्म पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी को मध्य प्रदेश से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 26 वर्षीय विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। निवास स्थान से ही आरोपी को दबोचा गया। पीड़िता ने फेज-3 थाने में 17 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और उसके रुपये और...