मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईसाई समुदाय का तीन दिवसीय ईस्टर समारोह गुरुवार को लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में शुरू हुआ। संध्या पांच बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म प्रांत के विशप काजीटन फ्रांसिस ओस्टा, फादर विकास, फादर विजय, फादर अरविंद, फादर चार्ल्स, फादर डोमिनिक आदि शामिल हुए। इसके बाद इन्होंने समाज के चुने 12 लोगों के पैर धोए।इस समारोह में शहर के ईसाई भाई-बहन शामिल हुए। आधी रात 12 बजे तक पूजा-पाठ चलता रहा। फादर विकास विजय ने बताया कि आज के दिन ही ईसा मसीह ने दुख भोगने से पहले अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोजन किया। भोजन करते समय उन्होंने परम प्रसाद और पुरोहित संस्कार की स्थापना की। उन्होंने भोजन पर से उठकर अपने चेलों के पैर धोकर उन्हें प्रेम और विनम्रता का पाठ पढ़ाया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.