धर्म गुरुओं ने टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ हर्षिका सिंह ने टीकाकरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के राष्ट्रीय सचिव महंत जमुनापुरी, पत्थर गिरजा घर के पादरी प्रवीण मैशी, वैष्णव आश्रम वेंकटेश मन्दिर श्री संस्कृत महाविद्यालय दारागंज के महंत प्रपन्नाचार्य, अजमल शाह मस्जिद शाहगंज के शाही इमाम मौलाना शमशेर आलम ने टीकाकरण के बारे में जागरूक किया। सीएमओ डॉ. एके तिवारी, नोडल डॉ. कनिका श्रीवास्तव, डीपीओ विनोद सिंह, मंडलीय समन्वयक सुनील चौधरी, शिवराम चौबे, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविन्द गुप्ता, अशफाक अहमद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: 9786 किशोरियों को लगेगा एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.