बागपत, जनवरी 21 -- बड़ौत। जैन संत उपेंद्र मुनि ने कहा कि धर्म के साथ-साथ अपने देश को भी नमन करें क्यूंकि देश में अगर सब कुछ शांति से चलता रहेगा तो साधु-संत विहार भी कर सकेंगे और लोग भी साधु संतों के पास आते रहेंगे। जैन संत मंगलवार को जैन स्थानक मंडी में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि देश में अशांति रहेगी तो सब कुछ असम्भव होगा। अत: धर्म व परिवार के साथ-साथ देश को भी नमन करने का भाव अपने अंदर लाए। प्रवचन के बाद जैन मुनि ससंघ स्थानक मंडी से बिजरौल के लिए विहार कर गए। इस अवसर पर डॉ अमित राय जैन, संजय जैन, अनिल जैन, हरिश्चंद जैन, अमरचंद जैन, नितिन जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...