गाजीपुर, जनवरी 7 -- सादात(गाजीपुर )। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने बुधवार को ग्राम हुरमुजपुर में आयोजित रामहित कार्यक्रम में सेवा, सद्भाव और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने मानवता को सर्वोपरि बताते हुए समाज को एकजुट करने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामभक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक सद्भाव जीवन को सही दिशा देने वाले मूल स्तंभ हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, सत्य और धर्म का अनुपम उदाहरण है। स्वामी महाराज ने बताया कि रामहित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके। हुरमुजपुर निवासी सत्यनारायण सिंह के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.