धर्म के प्रति आस्था की अनोखी मिसाल: गंगोत्री से जल लेकर पैदल देवघर जा रहे राजीव रंजन सिंह का 51वें दिन पहुंचे सिकंदरा
जमुई, जून 13 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि आज के आधुनिक दौर में भी लोगों की धर्म और आस्था के प्रति विश्वास कम नहीं हुआ है। इसी आस्था और संकल्प की एक अनोखी मिसाल लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत घोंघसा गांव निवासी राजीव रंजन सिंह ने पेश की है। राजीव रंजन सिंह पिता रविंद्र प्रसाद सिंह 24 अप्रैल को उत्तराखंड स्थित गंगोत्री धाम से कांवर के साथ पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए निकले हैं। अपनी कठिन और लंबी पैदल यात्रा के दौरान 51 दिन बाद शनिवार को वे सिकंदरा मुख्य चौक स्थित मां जगदंबा मंदिर के समीप पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनके गांव के लोगों के साथ-साथ सिकंदरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी उनसे मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों ने उनकी यात्रा के अनुभव और रास्ते में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.