बरेली, दिसम्बर 29 -- इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव धीमरी में घूमते मिले दोनों कश्मीरी धर्म के नाम पर लोगों से मदद मांगते थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से दोनों का सत्यापन भी हो गया है, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल दोनों से अभी पूछताछ जारी है। इज्जतनगर के गांव धीमरी से शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया था। अपने नाम शौकत अली पुत्र मुनीर हसन और सज्जाद अली पुत्र वजीर हुसैन निवासी ग्राम मुर्राह बफियाज पुंछ सुरनकोटे जम्मू-कश्मीर बताए। थाने लाकर पुलिस ने उनके बारे में जानकारी की तो पता चला कि दोनों पिछले तीन साल से बरेली आ रहे हैं और यहां धर्म के नाम पर मदद मांगते हैं। इस बार वे दोनों पहले दरगाह पर पहुंचे और फिर गांवों में जाकर लोगों से मदद मांगने लगे। एलआईयू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.