रामपुर, सितम्बर 30 -- मुरादाबाद/रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने मंगलवार को मुरादाबाद और रामपुर में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और भावनाओं के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि बेरोजगारी, महंगाई और आम जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं। सुमन ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। मुरादाबाद में सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए बैठक को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि बार-बार बाबर का नाम लेने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ...