अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- शुक्ल बाजार, संवाददाता। श्री सार्वजनिक रामलीला समिति परिसर कौड़ाही बाजार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की पर श्रद्धालु काफी देर तक झूमते व थिरकते रहे। कथा वाचक व्यास डॉ वेद प्रकाश तिवारी ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना के लिए ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। कथावाचक ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता व गुरु की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.