लखनऊ, नवम्बर 20 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम स्थित बाबा की बगिया में चल रही श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा के पांचवे दिन गुरुवार को कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी ने भगवान की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए भगवान गोपाल बने। गो सेवा, गो पूजन कर हमें गाय का माहात्म्य को समझाया। पुराणों में कहा गया कि गाय की सेवा से आप तैंतीस कोटि देवी-देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। उन्होंने गो सेवा व संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि गाय को मां उसकी आध्यात्मिकता व वैज्ञानिकता के कारण कहा गया। गो माता के पंचगव्य की बात करें तो उसमें गोमूत्र को वैदिक काल से हमारे लिए लाभप्रद माना गया है। इस अवसर पर श्याम सुंदर पाठक, रसना तिवारी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ मनोज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.