बेगुसराय, अप्रैल 27 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। सच्चा बाबा आश्रम, गौरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन रामकथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति की गंगा बह रही है। कथा में माता पार्वती के प्रश्नों के उत्तर में भगवान शिव द्वारा श्रीराम के दिव्य चरित्र का रहस्योद्घाटन किया गया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्ना जी महाराज ने कहा कि भगवान का अवतार केवल दुष्टों के विनाश के लिए नहीं, बल्कि धर्म की पुनर्स्थापना, भक्तों के कल्याण और आदर्श जीवन की स्थापना के लिए होता है। उन्होंने मनु-शतरूपा प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची तपस्या और अटूट भक्ति से भगवान को भी भक्तों के सामने प्रकट होना पड़ता है। यज्ञशाला में आचार्य पंडित गंगाधर पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान के साथ अनुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.